अवैध रूप से शराब तस्करी करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

0
74

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियो,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 01.09.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी मांढर से ग्राम चटौद, विधानसभा की ओर कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शराब तस्करों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा विधानसभा स्थित दोंदेकला नाला पास मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देख कर वाहन को रूकवाया गया। दोपहिया वाहन में सवार दोनो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम लुकेश सिन्हा तथा हिरेन्द्र निषाद निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *अवैध रूप से रखें 94 पौवा देशी शराब जुमला कीमती लगभग 11,000/- रूपये तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 369/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. लुकेश सिन्हा पिता नरेश सिन्हा उम्र 19 साल निवासी ग्राम चटौद थाना विधानसभा रायपुर ।

02. हिरेन्द्र कुमार निषाद पिता बिसहत निषाद उम्र 34 साल ग्राम चटौद थाना विधानसभा रायपुर।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि सैय्यद ईरफानुल हयात, आर. टीकम साहू एवं थाना विधानसभा से आर. मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here