Breaking : पूनम पांडेय कांग्रेस छोड़ BJP में हुई शामिल, कहा- कांग्रेस मेहनती कार्यकर्ताओं की नहीं करती कद्र

0
394

Breaking : पूनम पांडेय कांग्रेस छोड़ BJP में हुई शामिल, कहा- कांग्रेस मेहनती कार्यकर्ताओं की नहीं करती कद्र

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस प्रवक्ता रहीं पूनम पांडेय ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय थीं और महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभालते हुए संचार विभाग में प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर रही थीं।

उन्होंने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूनम पांडेय ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में 8 वर्षों तक सक्रिय रहीं, लेकिन कांग्रेस में काम करने वाले लोगों की कोई कदर नहीं होती। इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन सदस्य सिद्धार्थ माहेश्वरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) तिलक साहू, जिला पंचायत मुंगेली की सभापति अंबालिक साहू, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष कांकेर सहित कई वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूनम पांडेय के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए एक सशक्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here