Raipur crime news : रायपुर में रंगदारी का आतंक – इनकार पर युवक को घर से उठाकर पीटा, खुद को बताया ‘डान’

0
419

Raipur crime news : रायपुर में रंगदारी का आतंक – इनकार पर युवक को घर से उठाकर पीटा, खुद को बताया ‘डान’

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक गंभीर मामला सामने आया है। बोरिया कला इलाके में कुछ बदमाशों को खुलेआम रंगदारी मांगने और विरोध पर मारपीट करने की छूट मिल गई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ये असामाजिक तत्व मारपीट का वीडियो बनाकर खुद को ‘रायपुर का डान’ बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरिया कला इलाके में पंकज सिंह नामक युवक से अमन बंजारे और उसके साथियों ने रंगदारी की मांग की। जब पंकज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे घर से उठाकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो बनाकर आरोपी अमन ने सोशल मीडिया पर डाला, जो अब वायरल हो चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ युवकों ने इलाके में गैंग बना रखा है और लगातार दहशत फैलाकर रंगदारी वसूल रहे हैं। अब सवाल यह है कि रायपुर पुलिस कब हरकत में आएगी और इन ‘सोशल मीडिया डानों’ पर शिकंजा कसेगी?

क्या राजधानी में अब गुंडों का राज चल रहा है?

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here