रानी दुर्गावती वार्ड 49 में पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण, जनता से जुड़ी समस्याएं सुनीं

0
63

रानी दुर्गावती वार्ड 49 में पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण, जनता से जुड़ी समस्याएं सुनीं

रायपुर। रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद एवं रायपुर नगर निगम की एमआइसी सदस्य (सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग) डॉ. अनामिका सिंह ने आज अपने क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान लोगों ने सड़क, सफाई, जल निकासी और बिजली जैसी समस्याएं सामने रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिलाया।

डॉ. सिंह ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा धर्म है। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी मौके पर ही दिए ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। क्षेत्रवासियों ने पार्षद द्वारा की गई पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here