Crime news , महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार

0
243

महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला वर्ष 2022 का है, और करीब चार साल बाद अब जाकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

नई दिल्ली की साइबर टीम से मिले इनपुट पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली स्थित साइबर क्राइम टीम से रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो वायरल किए गए हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि उक्त सामग्री जिस मोबाइल नंबर से अपलोड की गई, वह खमतराई थाना क्षेत्र में सक्रिय है।

मोबाइल सिम की ट्रैकिंग से मिला सुराग
तकनीकी जांच में जो मोबाइल सिम उपयोग में लाई गई थी, वह सुरेन्द्र कुमार पटेल नामक व्यक्ति के नाम पर पाई गई। पुलिस ने सुराग के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र कुमार (पिता – स्व. गोपाल पटेल, उम्र 60 वर्ष), निवासी हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 2022 से उक्त मोबाइल नंबर का उपयोग कर रहा है और उसी ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। आरोपी की इस हरकत से समाज में अशांति फैलने की आशंका थी और यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है।

आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल अपराधों पर सख्ती से निगरानी की जा रही है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here