महिला की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश – हत्या की आशंका

महिला की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश

0
228
Oplus_131072

 

रायपुर, अभनपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका देवांगन परिवार की सदस्य है। शव जिस स्थिति में मिला है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के सिर और चेहरे को पूरी तरह नकाब से ढंका गया था, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी, लेकिन प्रारंभिक साक्ष्य इसे सिर्फ आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here