ऑपरेशन सिंदूर’ से लौटे BSF जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

ऑपरेशन सिंदूर’ से लौटे BSF जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0
309

 

जशपुर। पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भाग लेकर लौटे बीएसएफ जवान कुलवंत पन्ना की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। महज दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव लौटे इस वीर जवान की आकस्मिक मृत्यु से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

दुलदुला जा रहे थे पत्नी से मिलने, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना, बीएसएफ की 35वीं बटालियन (जैसलमेर, डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ थे। हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” की समाप्ति के बाद वह छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार, थाना कुनकुरी) आए थे।
रविवार को कुलवंत अपनी पत्नी से मिलने ससुराल दुलदुला जा रहे थे। इसी दौरान गिनाबहार गौठान के पास एक पुलिया के निकट उनकी एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं—खासतौर पर सिर और पैर में। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पुलिया के नीचे गंभीर अवस्था में पाया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सूचना मिलते ही उनके छोटे भाई जोनिक पन्ना और मंझले भाई आसीत पन्ना घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल जवान को पहले कुनकुरी शासकीय अस्पताल, और फिर गंभीर हालत को देखते हुए होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सहकर्मियों ने किए अंतिम दर्शन, गांव में छाया शोक

घटना की खबर मिलते ही बीएसएफ में उनके सहकर्मी विशाल कुमार और विक्रांत मिंज, जो खुद भी इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं, अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे। बरटोली गांव में जवान की असमय मृत्यु से गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने जानकारी दी कि कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बहादुर जवान की ज़िंदगी का करुण अंत बन गया, जिसने देश की सेवा के बाद घर लौटते ही अपनी जान गंवा दी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here