बड़ी खबर : रायपुर से दुर्ग जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना — एमपी ढाबा के पास सड़क दुर्घटना, यातायात प्रभावित

0
283

बड़ी खबर : रायपुर से दुर्ग जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना — एमपी ढाबा के पास सड़क दुर्घटना, यातायात प्रभावित

रायपुर। दुर्ग की ओर जाने वाले यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है। एमपी ढाबा के पास सड़क दुर्घटना के चलते दुर्ग की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है और जाम की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन द्वारा दुर्ग-भिलाई की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे अमलेश्वर की ओर से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यातायात पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों से अपील है कि वे संयम बनाए रखें और वैकल्पिक मार्ग अपनाकर सफर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here