राहुल गांधी पर अजय चंद्राकर का तीखा हमला: कांग्रेस को बताया “स्टड फार्म”, नेताओं को भेजने की दी ‘वनतारा’ सलाह

0
79

राहुल गांधी पर अजय चंद्राकर का तीखा हमला: कांग्रेस को बताया “स्टड फार्म”, नेताओं को भेजने की दी ‘वनतारा’ सलाह

रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “राहुल गांधी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं चला रहे, बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई स्टड फार्म चला रहे हों और घोड़ों की खेती कर रहे हों।”

चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद पार्टी का हाल ऐसा हो गया है जैसे वह खुद एक “लंगड़े घोड़े” साबित हुए हों।

उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं पर भी हमला बोलते हुए कहा कि “यहां के सभी कांग्रेस नेता अब बीमार घोड़े बन गए हैं। इन्हें किसी स्टड फार्म में भर्ती कर देना चाहिए।”

इतना ही नहीं, अजय चंद्राकर ने कहा कि “जामनगर में अंबानी जी ने पशुओं की देखरेख के लिए जो वनतारा बनाया है, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को वहीं भेज देना चाहिए। अब वे वहीं रहने लायक हैं।”

भाजपा विधायक की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में गर्मागर्मी बढ़ा सकती है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here