Malaika Arora , फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा ने बताया अपने हेल्दी और स्लिम फिगर का राज, बोलीं – “शाम 7 बजे के बाद नहीं 

0
860
Malaika Arora
Malaika Arora

फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा ने बताया अपने हेल्दी और स्लिम फिगर का राज, बोलीं – “शाम 7 बजे के बाद नहीं 

मुंबई। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही 49 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वह अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक से यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनका परफेक्ट फिगर और हेल्दी लाइफस्टाइल लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अपने हेल्थ और फिटनेस रूटीन का राज साझा किया है।

Malaika Arora
Malaika Arora

“शाम 7 बजे के बाद नहीं खाती कुछ भी” – मलाइका अरोड़ा

मलाइका ने बताया कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) को फॉलो करती हैं और सूरज ढलने के बाद कुछ भी नहीं खातीं। उन्होंने कहा, “मैं हर दूसरे दिन उपवास करती हूं और मेरा आखिरी मील शाम 7 बजे होता है। इसके बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ भी नहीं खाती। सुबह उठने के बाद मैं केवल घी लेती हूं, और फिर 12 बजे पहला मील लेती हूं जिसमें चावल, रोटी, सब्जी – सब कुछ शामिल होता है।”

डेली फिक्स डाइट फॉलो करती हैं, नहीं होता चीट डे

अपने खानपान को लेकर गंभीर रहने वाली मलाइका ने बताया कि वह कभी चीट डे का कॉन्सेप्ट फॉलो नहीं करतीं। उन्होंने कहा, “मैं रोजाना एक जैसी डाइट लेती हूं और खाने में कोई चीटिंग नहीं करती। मैं बीच-बीच में उपवास करती हूं और यह मेरे लिए जादू की तरह काम करता है। डाइटिंग और उपवास दोनों में फर्क होता है – डाइटिंग में खाना सीमित होता है, जबकि उपवास में आप सीमित समय में खाते हैं।”

50 की उम्र के करीब भी फिटनेस में कोई समझौता नहीं

49 साल की मलाइका का मानना है कि एक उम्र के बाद शरीर में बदलाव आते हैं, लेकिन सही लाइफस्टाइल से इसे संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अब मैं 50 की ओर बढ़ रही हूं और इस उम्र में अपने शरीर को बेहतर ढंग से समझ रही हूं। इस रूटीन से मुझे काफी फायदा हुआ है।”

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस रूटीन और डेडिकेशन हर उम्र की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है कि डिसिप्लिन और बैलेंस से हर कोई खुद को हेल्दी और यंग बनाए रख सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here