Raipur crime news : रायपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 8 गिरफ्तार, युवती ने छत से कूदकर दी जान

0
277

Raipur crime news : रायपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 8 गिरफ्तार, युवती ने छत से कूदकर दी जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती जसविंदर कौर ढिल्लन उर्फ जस की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतिका ने 3 जून को अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम सिटी के ब्लॉक सी की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

पुलिस के अनुसार, जसविंदर कौर, जो किसी भी प्रकार का काम नहीं करती थी, अपने खर्च के लिए नीरज मजुमदार पर निर्भर थी और दोनों रिलेशनशिप में थे। आरोप है कि नीरज मजुमदार सहित अन्य साथियों ने मिलकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

घटना के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 113/25 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. नीरज मजुमदार (28 वर्ष) – निवासी माना कैंप, रायपुर।
  2. प्रशांत लाण्डे (23 वर्ष) – मूल निवासी बालाघाट (म.प्र.), हाल निवासी न्यू राजेन्द्र नगर।
  3. रोशनी साहू उर्फ तन्नू (42 वर्ष) – मूल निवासी दुर्ग, हाल निवासी न्यू राजेन्द्र नगर।
  4. आकाश वैष्णव (21 वर्ष) – निवासी भगत सिंह चौक, टिकरापारा, रायपुर।
  5. साबिया परवीन (19 वर्ष) – निवासी पुलिस लाइन, रायपुर।
  6. तिलोत्मा पाण्डेय (32 वर्ष) – निवासी पुष्पांजली, अमलीडीह।
  7. दीपक पाटले (21 वर्ष) – निवासी बालाघाट (म.प्र.)।
  8. नेहा यादव (20 वर्ष) – निवासी पुष्पांजली कॉलोनी, अमलीडीह।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here