बड़ी खबर :अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: 242 लोगों से भरा एयर इंडिया का बोइंग 737 क्रैश, 100 से अधिक मौतों की आशंका

0
327

बड़ी खबर :अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: 242 लोगों से भरा एयर इंडिया का बोइंग 737 क्रैश, 100 से अधिक मौतों की आशंका

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का बोइंग 737 पैसेंजर विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गया। हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें क्रू मेंबर्स भी शामिल थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। दुर्घटना स्थल से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद यह लगभग 15 किलोमीटर दूर मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस हादसे में एक बड़ी चिंता की बात यह भी है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी विमान में सवार होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुर्घटनाग्रस्त विमान और आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं।

घटनाक्रम की मुख्य जानकारी एक नजर में

  • विमान: एयर इंडिया का बोइंग 737
  • गंतव्य: अहमदाबाद से लंदन
  • स्थान: मेघाणी नगर, अहमदाबाद
  • सवार यात्री: कुल 242 (क्रू मेंबर्स सहित)
  • मौत की आशंका: 100 से अधिक
  • विशेष जानकारी: विजय रूपाणी के सवार होने की संभावना, पुष्टि शेष
  • सरकारी प्रतिक्रिया: अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात, सहायता का आश्वासन

इस बड़े हादसे से देशभर में शोक और चिंता का माहौल है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और हादसे से जुड़ी ताजा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here