बड़ी अपडेट : अहमदाबाद विमान हादसे में 50 से अधिक जले हुए शव मलबे से बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
204

बड़ी अपडेट : अहमदाबाद विमान हादसे में 50 से अधिक जले हुए शव मलबे से बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अहमदाबाद।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का बोइंग विमान, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, टेकऑफ के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।

अब तक 50 से अधिक जले हुए शव मलबे से बरामद किए जा चुके हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच सकती है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बड़ी संख्या में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं।

 हादसे का लाइव वीडियो वायरल

मौके से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि टेकऑफ के बाद विमान तेजी से नीचे गिरता है और एक इमारत से टकरा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान एक अस्पताल की बिल्डिंग से टकराया, जिससे मलबे और आग का भीषण दृश्य सामने आया।

 पीएम ने ली जानकारी, मंत्री पहुंचे अहमदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की है और राहत कार्यों की पूरी जानकारी ली है। मंत्री ने जानकारी दी कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। पीएम ने सभी एजेंसियों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 हाई अलर्ट जारी

अस्पतालों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है और शहर की तमाम मेडिकल सुविधाओं को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। मौके से धुएं और आग की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here