रायपुर पश्चिम के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. 40 ईदगाह भाटा निवासी दिव्यांग व्यक्ति को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने किया व्हील चेयर भेंट

0
53

 सोमवार/रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. 40 के ईदगाह भाटा, तुर्की तालाब के पास में निवासरत् श्री शकुर अली, उम्र- 86 वर्ष, पिता- स्व. श्री मूबारक अली को व्हील चेयर भेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दिव्यांग व्यक्ति श्री शकुर अली को विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से व्हील चेयर भेंट किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here