दंतेवाड़ा को मिला इमली प्रसंस्करण और कोल्ड स्टोरेज यूनिट, 25 करोड़ की परियोजना को मिली स्वीकृति

0
74

दंतेवाड़ा को मिला इमली प्रसंस्करण और कोल्ड स्टोरेज यूनिट, 25 करोड़ की परियोजना को मिली स्वीकृति

 

दंतेवाड़ा को मिला इमली प्रसंस्करण और कोल्ड स्टोरेज यूनिट, ₹25 करोड़ की परियोजना को मिली स्वीकृति
दंतेवाड़ा को मिला इमली प्रसंस्करण और कोल्ड स्टोरेज यूनिट, ₹25 करोड़ की परियोजना को मिली स्वीकृति

दंतेवाड़ा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा दंतेवाड़ा जिले के लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी परिसर में ₹25 करोड़ की लागत से इमली प्रसंस्करण एवं कोल्ड स्टोरेज इकाई की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन की दिशा में एक युगांतरकारी कदम माना जा रहा है।

इस अत्याधुनिक इकाई की स्थापना से इमली के प्रसंस्करण, संरक्षण एवं निर्यात को नई गति मिलेगी। इससे दंतेवाड़ा जिले के स्थानीय किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी का आभार व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने भी इस पहल को “दंतेवाड़ा के लिए परिवर्तनकारी क्षण” बताया है।

यह परियोजना न केवल स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि आदिवासी बहुल क्षेत्र की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम सिद्ध होगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here