छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सरकार ने जारी की अधिसूचना

0
123

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सत्र की शुरुआत 14 जुलाई 2025 से होगी और समापन 18 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह सत्र पांच दिन तक चलेगा, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकती है।

बुधवार को होगी साय कैबिनेट की बैठक

विधानसभा सत्र से पहले राज्य सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक कई नीतिगत और जनहित से जुड़े मामलों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कृषि, शिक्षा और शहीद अधिकारियों के परिवारों से जुड़ी योजनाएं बैठक के एजेंडे में शामिल हैं।

इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा:

  • खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर योजनाएं
  • शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण (rationalization) नीति
  • शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले ही राजपत्रित अधिकारियों के संगठन को इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दे चुके हैं। अब इन मुद्दों पर कैबिनेट से मुहर लगने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here