मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

0
48

मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

21-22 जून को रायपुर में दो दिवसीय आयोजन, देश-विदेश के विशेषज्ञ एवं कंपनियाँ होंगी शामिल

रायपुर। मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री को समर्पित दो दिवसीय सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन 21 एवं 22 जून 2025 को बेबीलोन कैपिटल, VIP चौक, रायपुर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दूसरे दिन 22 जून को विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप में सुनिश्चित हो चुकी है।

मोबियालाइव द्वारा रवि भवन व्यापारी संघ के विशेष सहयोग से आयोजित यह सम्मेलन पूर्व में दिल्ली, हैदराबाद एवं कोच्चि जैसे महानगरों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, और अब पहली बार मध्य भारत के सबसे प्रगतिशील राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहा है।

सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को मोबाइल टेक्नोलॉजी की नवीनतम तकनीकों और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ना है। यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी ज्ञान देने का मंच है, बल्कि इसमें देश-विदेश से आई जानी-मानी कंपनियाँ, प्रशिक्षित प्रशिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

22 जून को आयोजित विशेष सत्र में मोबाइल रिपेयरिंग क्षेत्र के व्यवसायियों एवं तकनीकी दक्षता रखने वाले विशेषज्ञों के बीच लाइव रिपेयरिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें वैश्विक ब्रांड्स के नवीनतम मॉडल्स पर IC, CPU प्रोसेसर बदलने एवं मरम्मत करने जैसी बारीक तकनीकों का प्रदर्शन होगा।

इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों से 4,000 से 6,000 तकनीकी युवाओं की भागीदारी संभावित है। साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 20,000 से अधिक युवा इस क्षेत्र से जुड़कर सफल स्वरोजगार कर रहे हैं, और यह आयोजन उनके लिए नई तकनीकी दिशाओं के द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा।

माननीय डॉ. रमन सिंह जी की उपस्थिति इस आयोजन को न केवल विशेष बनाएगी, बल्कि प्रदेश के तकनीकी युवाओं के लिए एक प्रेरणास्पद संदेश भी होगी।
मोबियालाइव सम्मेलन 22/06/2025 में मान डॉ रमन सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की स्वीकृति दी,हम सदैव आभारी रहेंगे, इस अवसर पर कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी जी सहित मोबियालाइव टीम से जय नानवानी, परविंदर सिंह, संदीप सोनी,हिमांशु वर्मा एवं तजिंदर जी उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here