MDMA प्रकरण में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार…..भूगोल बार संचालक गिरफ्तार ….

0
33

बिलासपुर / उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध नशा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है. उक्त तारतम्य में 19/6/2022 को आरोपी योगेश द्विवेदी उर्फ राम जो भूगोल बार में मैनेजर का कार्य करता था के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MDMA जप्त होने पर गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य मिलने पर अन्य आरोपी अंकित अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी रामा लाइफ सकरी बिलासपुर को गिरफ्तारी किया गया है तथा प्रकरण से संबंधित ऐसे अन्य व्यक्ति जो संसूचित मादक पदार्थ की वित्तपोषण, संधारण, ऐसे अपराधियों को संश्रय देने का कार्य करते हैं के संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here