जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने रथ यात्रा पर्व की दी शुभकामनाएं

0
35

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने रथ यात्रा पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। रथ यात्रा के पावन अवसर पर रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की यह दिव्य यात्रा संपूर्ण समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है।

श्री यदु ने कहा कि रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह जन-जन को भगवान से जोड़ने वाला अध्यात्मिक उत्सव भी है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here