छत्तीसगढ़ अलग-अलग जिलों में चार मौतों से सनसनी, दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से एक ही दिन में आत्महत्या की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। दंतेवाड़ा जिले के पातररास और कुम्हाररास गांव में युवक और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवक ने पलंग पर रस्सी बांधकर खुदकुशी की, वहीं महिला की लाश उसके मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी है।
उधर, राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ क्षेत्र में युवक और युवती की सड़ी-गली लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों डोंगरगांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों ने तीन दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत 4 से 5 दिन पहले हो चुकी है।
फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। इन आत्महत्याओं के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


