प्रसिद्ध कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन से छत्तीसगढ़ ने खोया अमूल्य रत्न, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन पदाधिकारियों ने निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरव, प्रख्यात हास्य कवि और साहित्यकार डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन से साहित्य जगत शोक में डूब गया है। उनके देवलोकगमन से न केवल साहित्यिक दुनिया को, बल्कि पूरे प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ. दुबे का योगदान छत्तीसगढ़ी और हिंदी साहित्य में अविस्मरणीय रहा है। उनकी रचनाएँ जनमानस के हृदय में सदैव जीवित रहेंगी।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अनेक सामाजिक व राजनीतिक हस्तियाँ उनके निवास पर पहुँचीं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की और नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


