
ब्रेकिंग न्यूज़ : रायपुर-जगदलपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, तीन की मौत, छह घायल
रायपुर –
जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही रॉयल बस (क्रमांक CG 04 E 4060) मंगलवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब बस की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- अजहर अली, पिता इकबाल अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरगीपाल, कोंडागांव।
- बलराम पटेल, पिता मनीराम पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर।
- बरखा ठाकुर, पति डॉ. बीजेंद्र ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम गुरूडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद।
घायलों की सूची:
- धनीराम सेठिया, पिता सुखदास सेठिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी अनार, थाना लोहारी गुड़ा, जगदलपुर।
- गणेश्वर प्रसाद बर्मन, पिता शंकर बर्मन, उम्र 49 वर्ष, निवासी A.C.E.L पंप हाउस कॉलोनी, कोरबा।
- तीजन यादव, पिता सोन सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी अशालनार, थाना कोंडागांव, जिला कोंडागांव।
- भूषण निषाद, पिता मोहन निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी भवानीपुर, थाना गीतपुरी, बलौदा बाजार।
- श्रीमती सुमन देवी, पति स्व. अरुण कुमार शर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी जमालपुर, जिला मुंगेर (बिहार), वर्तमान पता – जगदलपुर।
- संध्या कुमार, पति गौतम कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, थाना बोधघाट, जिला जगदलपुर।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में बस और दूसरी वाहन की आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे सफर के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है और राहत राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।




