रायपुर: वार्ड 67 में 43 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, पुलिया और सड़क निर्माण कार्यों का महापौर मीनल चौबे ने किया भूमिपूजन

0
125

रायपुर: वार्ड 67 में 43 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, पुलिया और सड़क निर्माण कार्यों का महापौर मीनल चौबे ने किया भूमिपूजन

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में 43 लाख रुपये की लागत से होने वाले विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी, जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर रामटेके, अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और नवयुवक उपस्थित रहे।

महापौर ने श्रीराम गार्डन (विनायका सिटी) के पास लगभग 19.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही श्रीराम नगर, शिव नगर, अयोध्या नगर, करण नगर आदि क्षेत्रों में नई पुलिया और सड़क निर्माण कार्य तथा चंदन विहार में 19 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कर तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को जल्द लाभ मिल सके।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी ने समस्त वार्डवासियों की ओर से महापौर व नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड 67 में एकमुश्त 43 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here