ब्रेकिंग न्यूज़ : Raipur GRP , रायपुर जीआरपी की बड़ी सफलता 75 परिवारों को लौटाए गए चोरी या गुम हुए मोबाइल

0
57

ब्रेकिंग न्यूज़ : Raipur GRP , रायपुर जीआरपी की बड़ी सफलता 75 परिवारों को लौटाए गए चोरी या गुम हुए मोबाइल

रायपुर। रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद अक्सर बहुत कम होती है, लेकिन रायपुर जीआरपी ने इस असंभव को संभव कर दिखाया है। रायपुर जीआरपी की विशेष पहल और सतर्कता के चलते 75 परिवारों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिल गए हैं, जिससे उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।

इस उपलब्धि की जानकारी जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी यात्री का मोबाइल ट्रेन या प्लेटफॉर्म में चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो वह निश्चिंत होकर भरोसा कर सकता है कि जीआरपी पूरी तत्परता से उसकी मदद करेगी और मोबाइल खोजकर लौटाएगी।

यह सफलता जीआरपी की तकनीकी दक्षता, सतर्क निगरानी और यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का नतीजा है। इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा में प्रयास किए जाएं तो चोरी या गुम हुई चीजें भी वापस मिल सकती हैं।

यात्रियों से अपील: यदि किसी यात्री का मोबाइल चोरी या गुम होता है, तो तुरंत नजदीकी जीआरपी थाना या हेल्पलाइन से संपर्क करें। जीआरपी आपकी मदद के लिए तत्पर है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here