अब ‘मिर्जापुर’ का भौकाल बड़े पर्दे पर, पंकज त्रिपाठी ने किया ‘ का बड़ा ऐलान

0
61

अब ‘मिर्जापुर’ का भौकाल बड़े पर्दे पर, पंकज त्रिपाठी ने किया का बड़ा ऐलान

मिर्जापुर बना देश का पहला ऐसा OTT शो, जिसका हो रहा फिल्म रूपांतरण

कालीन भैया बोले – एक महीने में शुरू हो सकती है शूटिंग

सीजन 4 पर भी जारी है काम, 2026 में रिलीज होगी फिल्म

अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर शो ‘मिर्जापुर’ अपने हर सीजन में दर्शकों का चहेता बना रहा है। क्राइम, थ्रिल और राजनीति से भरपूर इस सीरीज ने न सिर्फ कहानी से बल्कि अपने दमदार किरदारों से भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू (अली फजल) और मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) जैसे किरदारों ने आज भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

अब इस सुपरहिट सीरीज का क्रेज OTT से बाहर निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ को लेकर खुद पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है।

मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग जल्द

हाल ही में ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग एक या दो महीने में शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे कुछ खास पता नहीं है, मैं लखनऊ में था, परिवार के साथ समय बिता रहा था। लेकिन इतना सुना है कि शूटिंग एक महीने में शुरू हो सकती है।”

यह मिर्जापुर फ्रेंचाइज के फैंस के लिए बेहद रोमांचक खबर है, क्योंकि यह भारत का पहला ऐसा OTT शो बनने जा रहा है, जिसका फिल्म वर्जन बनाया जा रहा है।

सीजन 4 भी तैयार हो रहा है

इंटरव्यू में जब उनसे मिर्जापुर के सीजन 4 के बारे में पूछा गया तो कालीन भैया ने बताया कि “मिर्जापुर का अगला सीजन अगले साल आएगा।” यानी फैंस को सीजन 4 और फिल्म दोनों का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन तैयारियां दोनों की जोरों पर चल रही हैं।

गौरतलब है कि मिर्जापुर फ्रेंचाइज के को-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने 28 अक्टूबर, 2024 को एक वीडियो के जरिए पुष्टि की थी कि ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ 2026 में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा था – “अब भौकाल भी बड़ा होगा, और पर्दा भी। #MirzapurTheFilm जल्द ही आ रही है।”

फैंस में जबरदस्त उत्साह

अब जबकि ‘मिर्जापुर’ का दायरा बढ़ रहा है, फैंस में सीजन 4 और फिल्म दोनों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मिर्जापुर ने अपने gritty डायलॉग्स, धमाकेदार एक्शन और गहराई से बुनी राजनीतिक कहानी के जरिए जो पहचान बनाई है, वह अब सिनेमाघरों तक पहुंचेगी – बड़े भौकाल के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here