छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: कोरबा में स्टॉप डेम बहा, सूरजपुर में पुलों पर चढ़ा पानी

0
49

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: कोरबा में स्टॉप डेम बहा, सूरजपुर में पुलों पर चढ़ा पानी

कोरबा जिले में 20 साल पुराना पुल टूटा, खेतों में भर गया पानी

सूरजपुर में ग्रामीणों को रोजमर्रा के लिए तय करनी पड़ रही 30 किमी की दूरी

तेज बहाव के चलते दुर्घटना की आशंका, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक स्थित बांसाझार्रा में बना स्टॉप डेम तेज बारिश की मार नहीं झेल सका और बह गया। इसके चलते आसपास के करीब 20 एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं।

इसी के साथ करीब 20 साल पुराना पुल भी भारी बारिश के कारण टूट गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

सूरजपुर में पुलों पर चढ़ा पानी, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। देवनगर से पोड़ी और धनेशपुर से पण्डरी मार्ग पर स्थित पुलों पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीणों को अब रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए 25 से 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

तेज बहाव से दुर्घटना की आशंका, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
पुलों के ऊपर बहते पानी के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तेज बारिश ने किस तरह सड़कों और पुलों को अपने साथ बहा दिया है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here