RAIPUR CRIME  हत्या : सुभाष डेयरी के अंदर युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी फरार

0
81

RAIPUR CRIME  हत्या : सुभाष डेयरी के अंदर युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी फरार

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन नगर स्थित सुभाष डेयरी में रविवार को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धनेश साहू उर्फ धन्नु (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी हत्या फावड़े से वार कर की गई है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 4 बजे डेयरी की छत पर धनेश साहू और एक अन्य युवक पूनम मिश्रा को शराब पीते और आपस में झगड़ते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में पूर्व परिचित और मित्र थे।

लड़ाई के कुछ ही देर बाद धनेश की लाश डेयरी में पड़ी मिली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से संदेही पूनम मिश्रा फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। खमतराई पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here