बड़ी खबर : आर्थिक नाकेबंदी को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई असहमति, कहा- विकास में होता है अवरोध

0
59

बड़ी खबर : आर्थिक नाकेबंदी को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई असहमति, कहा- विकास में होता है अवरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज कांग्रेस के द्वारा प्रदेश में की जा रही आर्थिक नाकेबंदी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। चैंबर के महामंत्री अजय भसीन ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि चैंबर किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न होती है।

महामंत्री भसीन ने कहा कि इस तरह के कदमों से व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। रोजमर्रा के व्यापार से जुड़े छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि चैंबर हमेशा शांतिपूर्ण और रचनात्मक तरीकों से संवाद और समाधान का पक्षधर रहा है। व्यापारिक हितों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदमों से बचना चाहिए।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here