
सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: पांचवें दिन गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ पार कर रिकॉर्ड कायम
मुंबई। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने भारत में महज 5 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।


पांचवें दिन की कमाई
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन 0.82 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 106.57 करोड़ रुपये हो गया है।
वीकडेज में भी दिखा दम
फिल्म ने जहां पहले दिन 21.5 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग ली, वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला। खास बात यह है कि वीकडेज में भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना जारी रखा है।

अब तक का कलेक्शन (भारत में)
- डे 1: 21.5 करोड़
- डे 2: 26 करोड़
- डे 3: 35.75 करोड़
- डे 4: 22.5 करोड़
- डे 5: 0.82 करोड़
- कुल कलेक्शन: 106.57 करोड़ रुपये
रिकॉर्ड तोड़ रही है ‘सैयारा’
यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शुमार हो चुकी है। सैयारा ने जाट, केसरी चैप्टर 2, रेड 2, केसरी वीर, और स्काई फोर्स जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म की कहानी
18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई सैयारा एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें कृष कपूर (अहान पांडे) एक महत्वाकांक्षी सिंगर है, जबकि वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक पत्रकार की भूमिका में हैं। दोनों के बीच की प्रेम कहानी में इमोशनल और म्यूजिकल टच ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।




