छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम 2025 किया जारी

0
55

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम 2025 किया जारी

छात्र अपना रिजल्ट www.cgbse.nic.in पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम दिनांक 22 जुलाई 2025 को मण्डल की अधिकृत वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।

डी.एल.एड. प्रथम वर्ष में कुल 7229 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 3825 बालक एवं 3404 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 7170 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 3438 बालक एवं 3732 बालिकाएं सम्मिलित थीं।

छात्रों के हित में प्रदेश स्तर पर प्रकाशित होने वाले सभी प्रमुख समाचार पत्रों से अनुरोध है कि इस जानकारी को निःशुल्क प्रकाशित कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने की कृपा करें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here