नारायणपुर पुलिस ने गौ-तस्करी में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 34 मवेशियों को बचाया

0
73

नारायणपुर पुलिस ने गौ-तस्करी में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 34 मवेशियों को बचाया

नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये गिरोह विगत 10 वर्षों से गौ-तस्करी में सक्रिय था और हाल ही में 34 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक वध के लिए तेलंगाना राज्य ले जा रहा था।

मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन में थाना धौड़ाई की टीम ने दिनांक 20 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मवेशियों को ग्राम करहीभदर, जिला बालोद के बाजार से खरीदकर गीदम के रास्ते वध के लिए तेलंगाना ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास मवेशियों की खरीद-बिक्री और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 व 10 के तहत थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 06/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. दशाराम उर्फ दशराम मुरामी (48), निवासी कटुलनार पटेलपारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
  2. दियारू राम मुरामी (40), निवासी कटुलनार पटेलपारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
  3. शंकर लेकाम उर्फ शंकर लेखमी (19), निवासी गोटपाल, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
  4. रामधर बेके उर्फ रामधर वेक (30), निवासी कटुलनार विसपारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा

पुलिस ने 34 मवेशियों को गौ-तस्करों से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। नारायणपुर पुलिस की यह कार्रवाई पशु तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here