यात्रीगण ध्यान दे ! रायपुर होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक रेल ब्लॉक का असर

0
42

यात्रीगण ध्यान दे ! रायपुर होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक रेल ब्लॉक का असर

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करने की अपील की

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसका कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के गामहारीया जंक्शन से आदित्यपुर सेक्शन के बीच चल रहा ट्रैक मेंटेनेंस कार्य है। इस कार्य के लिए रेलवे ने 15 जुलाई से 4 अक्टूबर 2025 तक ब्लॉक लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस
22 जुलाई, 26 जुलाई, 29 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेगी।

टाटा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस टाटा एक्सप्रेस
23 अगस्त और 26 अगस्त को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का रूट बदला गया

पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
और
योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
अब नए रूट से संचालित की जाएंगी।

दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
22 जुलाई और 29 जुलाई को अब सिनी और कांड्रा जंक्शन के रास्ते चलेगी।

 रेलवे की अपील:

रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें स्टेशन पहुंचने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here