
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पायल मलिक ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई’
वीडियो बनाने पर बवाल, शिवसेना हिंद ने जताई कड़ी आपत्ति
पटियाला/मोहाली।
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और बिग बॉस OTT सीजन 3 की कंटेस्टेंट पायल मलिक हाल ही में विवादों में घिर गई थीं। उन्होंने मां काली के वेश में एक वीडियो बनाया था, जिसे शिवसेना हिंद ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और 20 जुलाई को मोहाली के जीरकपुर थाने में शिकायत दी।


विवाद बढ़ने पर मंगलवार दोपहर पायल मलिक अपने पति अरमान मलिक के साथ पटियाला स्थित काली माता मंदिर पहुंचीं और हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पायल ने कहा, “मेरी सोच किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर किसी को दुख पहुंचा है तो मैं क्षमा मांगती हूं। भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा।”
पायल मलिक ने कहा:
“मेरी बेटी काली माता की बहुत बड़ी भक्त है”
पायल ने कहा कि उनकी बेटी काली माता को बहुत मानती है और उन्हीं के लिए उन्होंने यह लुक क्रिएट किया था। लेकिन अब उन्हें एहसास है कि यह एक बड़ी भूल थी।

“तीन महीने पहले ही वीडियो डिलीट कर दी थी”
उन्होंने बताया कि उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया था और वीडियो को तीन महीने पहले ही हटा दिया गया था। बावजूद इसके कुछ लोगों ने वीडियो को सेव करके फिर से शेयर किया।
“सस्ती पब्लिसिटी का नहीं था इरादा”
जब धार्मिक संगठनों ने सस्ती लोकप्रियता के लिए धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया, तो पायल ने स्पष्ट कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगी।
वीडियो में पायल का लुक:
वीडियो में पायल मलिक मां काली के रूप में काले मेकअप, मुकुट, त्रिशूल और नींबू की माला के साथ सोफे पर बैठी नजर आई थीं। यह दृश्य शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद को आपत्तिजनक लगा और उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे।
अरमान मलिक: संघर्ष से शोहरत तक का सफर
अरमान मलिक, जिनके साथ पायल माफी मांगने पहुंचीं, खुद सोशल मीडिया के चर्चित चेहरा हैं और उनके जीवन की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है:
15 साल पहले हांसी (हरियाणा) छोड़ दी थी:
असली नाम संदीप, हांसी की बोगा कॉलोनी में पले-बढ़े।
कभी मिस्त्री का काम किया:
मजदूरों के साथ चिनाई का काम करते थे। आठवीं में दो बार फेल होकर घर से भागे थे।
नेट वर्थ 100-200 करोड़:
अरमान ने खुद बताया कि उनकी अनुमानित संपत्ति 100-200 करोड़ के बीच है। उनके पास 10 फ्लैट हैं, जिनमें से 6 उन्होंने अपनी टीम को दे रखे हैं।
कम उम्र में माता-पिता को खोया:
अब अपना स्टाफ ही परिवार मानते हैं। होली-दीवाली भी सभी उनके साथ ही मनाते हैं।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग:
दो पत्नियों पायल और कृतिका के साथ उनके सोशल मीडिया वीडियोज खूब वायरल होते हैं।




