
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहचान, बना चुकी ये ऐक्ट्रेस ने किया धोनी के साथ की दमदार वापसी
लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली निधि भानुशाली ने जब शो छोड़ा, तो फैंस हैरान रह गए। टप्पू सेना की सबसे समझदार सदस्य के रूप में मशहूर निधि ने एक्टिंग से दूरी बनाकर हिप्पी लाइफस्टाइल को अपनाया और लाइमलाइट से दूर होकर नए अनुभवों की तलाश में निकल पड़ीं।


सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं निधि
शो छोड़ने के बाद निधि ने सीमित संसाधनों में ट्रेवलिंग शुरू की और अपने बॉयफ्रेंड और पेट डॉग के साथ देशभर की यात्रा पर निकल पड़ीं। पहाड़, समंदर, जंगल – हर जगह जाकर कैंपिंग, खुद खाना बनाना, झरनों में नहाना और टैटू व पियरसिंग के जरिए उन्होंने अपने लुक में भी बड़ा बदलाव किया। सोशल मीडिया पर उनकी अतरंगी और बोल्ड तस्वीरें-वीडियो खूब वायरल हुए।
धोनी संग एड शूट से फिर चर्चा में आईं निधि
हाल ही में निधि भानुशाली एक बार फिर सुर्खियों में आईं जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी के साथ एक विज्ञापन शूट किया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। निधि ने एक इंटरव्यू में बताया कि धोनी के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। उन्होंने कहा, “धोनी सर बहुत ही शांत और जमीन से जुड़े इंसान हैं, उनके साथ काम करना मजेदार और सीखने वाला अनुभव रहा।”

टीवी से दूरी, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी जगह
हालांकि निधि अभी तक किसी बड़े एक्टिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं, लेकिन सोशल मीडिया, म्यूजिक वीडियोज और ट्रैवल व्लॉग्स के जरिए वह लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रही हैं। आखिरी बार वह अमेजन मिनी टीवी के एक शो में नजर आई थीं।
नया अध्याय, नई शुरुआत
निधि भानुशाली अब अपने करियर के एक नए पड़ाव पर हैं। धोनी जैसे बड़े स्टार के साथ विज्ञापन करना इस बात का संकेत है कि वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं – लेकिन इस बार अपनी शर्तों पर, अपने अंदाज में।
सोनू से सोशल मीडिया स्टार तक और अब धोनी के साथ एक फ्रेम में आकर निधि भानुशाली ने यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून हो, तो अलग राह चुनकर भी लोगों के दिलों में जगह बनाए रखी जा सकती है। फैंस उनकी इस नई शुरुआत के लिए उत्साहित हैं और उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब भी।
https://www.instagram.com/reel/DKrt82TzEli/?igsh=MXVnanExbXpidGo2




