कैट टीम ने रोवर रेंजर के रोवर अवार्ड प्राप्तकर्ता मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा का स्वागत सम्मान किया – कैट

0
45

 

कैट टीम ने रोवर रेंजर के रोवर अवार्ड प्राप्तकर्ता मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा का स्वागत सम्मान किया – कैट

52वें राष्ट्रपति स्काउट एवं गाइड पुरस्कार समारोह में रोवर रेंजर के रोवर अवार्ड प्राप्तकर्ता मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा ने रायपुर सहित प्रदेश को गौरवान्वित किया

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट टीम ने रोवर रेंजर के रोवर अवार्ड प्राप्तकर्ता मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा का स्वागत सम्मान किया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति  मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में वर्ष 2018-21 के लिए 52वें “राष्ट्रपति स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर” पुरस्कार प्रमाणपत्र वितरित किए। समारोह में कुल 16 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर्स को उनके अनुशासन, सामाजिक सेवाकार्यता और नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ के मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष शामिल रहे।

श्री पारवानी ने आगे कहा कि इस 52वें राष्ट्रपति स्काउट एवं गाइड पुरस्कार राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित जीवन सबसे सर्वोत्तम जीने का मार्ग है। उन्होंने स्काउट एवं गाइड की संस्थाओं की सराहना की, जो युवा वर्ग में राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों तथा निस्वार्थ सेवा का नैतिक बीजारोपण करती हैं; साथ ही उन्होंने महिलाओं की भूमिका की बराबरी को विशेष रूप से महत्व दिया। राष्ट्रीय स्तर का नेटवर्क विकसित करने तथा पूरी दुनिया में मैत्री और सहयोग के प्रसार के लिए अपने समकक्ष संगठनों के साथ जुड़ने में सफलता के लिए स्काउट और गाइड आंदोलन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड का ध्येय वाक्य ‘ईश्वर के प्रति दायित्व, दूसरों के प्रति दायित्व, तथा अपने प्रति दायित्व,’ उनमें ऐसे आध्यात्मिक सिद्धांतों का समावेश करेगा जो चरित्र का निर्माण करता है। इससे उन्हें हमारे समाज में परस्पर सम्मान तथा भाईचारा फैलाने की प्रेरणा मिलेगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, कैलाश खेमानी, अवनीत सिंह, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, मधु अरोरा, प्ररेणा भटट, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश खिलोसिया, सूरज उपाध्याय, नाथूलाल धनवानी, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, नागेन्द्र तिवारी, शंकर बजाज, राजेन्द्र खटवानी, विक्रांत राठौर, नरेश माखीजा, सर्वेश दौलतानी, शैलेन्द्र शुक्ला, प्रकाश कोसारकर, हिमांशु वर्मा, रोहित पटेल, बी.एस. परिहार, कोकण कुण्डु, बी.पी. आहुजा एवं प्रकाश माखीजा।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here