ग्रीन डे पर सृष्टि स्पेशल फाउंडेशन स्कूल में बच्चों ने लगाए अपने नाम से पौधे, हुआ रंगारंग कार्यक्रम

0
52

ग्रीन डे पर सृष्टि स्पेशल फाउंडेशन स्कूल में बच्चों ने लगाए अपने नाम से पौधे, हुआ रंगारंग कार्यक्रम

 

ग्रीन डे पर सृष्टि स्पेशल फाउंडेशन स्कूल में बच्चों ने लगाए अपने नाम से पौधे, हुआ रंगारंग कार्यक्रम

रायपुर –सृष्टि स्पेशल फाउंडेशन स्कूल में ग्रीन डे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा, क्लब अध्यक्ष शकील खान, वरिष्ठ सदस्य सुषमा कालै, पार्वती जी, रूपा चौधरी, श्रीमती प्रेमलता जी सहित अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के नाम से गमलों में पौधे लगाए गए, ताकि वे स्वयं अपने पौधे को पानी दें और उसका संपूर्ण रूप से ध्यान रखें। यह अनूठी पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बच्चों में जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति प्रेम को भी विकसित करने वाली रही।

कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने डांस और वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फाउंडेशन की प्रतिनिधि संगीता जी के द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट आयोजन की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए और बच्चों के साथ ग्रीन डे की खुशियाँ साझा कीं।

यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here