
स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब को JCI रायपुर वामंजलि द्वारा सम्मानित किया गया
मार्क कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्लब की सदस्य शालिनी शर्मा को नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान

रायपुर —JCI वामंजलि रायपुर द्वारा दिनांक 26 जुलाई को मार्क कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।


इस आयोजन में क्लब की सदस्य शालिनी शर्मा, जो नित्यांगना श्री डांस एकेडमी की संचालिका भी हैं, ने शानदार प्रस्तुति देकर नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्लब को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में क्लब की संस्थापिका नीता थापा, अध्यक्ष शकीला खान, और वरिष्ठ सदस्यों में प्रेमलता त्रिपाठी, प्रीति रानी तिवारी, वर्षा सोनी, सुषमा काले, रूपा चौधरी, नेहा, श्वेता पांडा, स्मिता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने रील्स बनाकर, खेलों और मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेकर, तथा फूड स्टॉल का आनंद लेते हुए दिन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत ऊर्जा से भरा हुआ और प्रेरणादायक रहा।
यह आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहयोग को दर्शाने वाला एक सफल प्रयास साबित हुआ।




