बड़ी खबर :  डिप्टी रेंजर के ठिकानों पर करोड़ों की छापेमारी, डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नकद और भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण बरामद

0
45

बड़ी खबर :  डिप्टी रेंजर के ठिकानों पर करोड़ों की छापेमारी, डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नकद और भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण बरामद

खबर: ओडिशा के वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला है। विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रामचंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके भुवनेश्वर और जैपुर सहित कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान गोल्डन हाइट्स अपार्टमेंट से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नकद और भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। जैपुर विजिलेंस एसपी रवींद्र कुमार पांडा के नेतृत्व में की जा रही यह कार्रवाई अब भी जारी है।

इस खुलासे ने न केवल ओडिशा, बल्कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के जंगलों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, ओडिशा और बस्तर की सरहद पर स्थित माचकोट-तिरिया क्षेत्र में घने जंगल फैले हैं। पिछले कुछ समय से ओडिशा के सीमावर्ती जंगलों में अवैध कटाई और साफ़ी की शिकायतें सामने आती रही हैं।

अब जब एक वन अधिकारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति मिली है, तो आशंका जताई जा रही है कि यह भ्रष्टाचार केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर चल रहे लकड़ी तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। स्थानीय वन विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगलों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खतरा है। यदि समय रहते इस नेटवर्क का खुलासा नहीं किया गया, तो बस्तर के जंगलों पर भी बड़ा संकट मंडराने लगेगा।

यह मामला सिर्फ एक भ्रष्ट अधिकारी का नहीं, बल्कि पूरे वन तंत्र की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here