सावन की हरियाली में सजी देवांगन समाज की बहनें, बिरगांव में उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव

0
165

सावन की हरियाली में सजी देवांगन समाज की बहनें, बिरगांव में उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव

बिरगांव। देवांगन समाज की महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की बहनों ने हरित श्रृंगार, मेहंदी और आलता से सजकर पारंपरिक परिधान में भाग लिया।

इस उत्सव में मनोरंजक गीतों, खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सभी बहनों ने सावन की रिमझिम फुहारों जैसे आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और महिलाओं के बीच सौहार्द्र को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में माया देवांगन, नेहा देवांगन, कल्याणी देवांगन, श्रद्धांजलि देवांगन, स्वेता, मेनका, गेमेश्वरी, चित्रलेखा, कुलेश्वरी, पिंकी, लीला, मनीषा समेत समाज की अनेक बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने सावन उत्सव को यादगार बनाने में भरपूर योगदान दिया।

इस आयोजन ने न केवल समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि महिला सशक्तिकरण और एकता की मिसाल भी पेश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here