छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा ”एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

0
84

छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा ”एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ,
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष ने हमर हरियर छत्तीसगढ़ की उद्घोषणा की

चेंबर इकाइयों ने स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2025, गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे से इंटरनेशनल स्विमिंग पूल परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, जी.ई. रोड, रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए ”एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति चेंबर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ”एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” की परिकल्पना छत्तीसगढ़ की हरी-भरी पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने और भावी पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

चेंबर की सभी जिला इकाइयों ने भी अपने-अपने स्थानीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सामूहिक प्रयास से लाखों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि  ”हमें गर्व है कि हमारे सभी सदस्यों और इकाइयों ने इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह दर्शाता है कि व्यापारिक समुदाय केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी कितना सजग है। हम भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।”

यह कार्यक्रम सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह प्रदेश को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने की एक मजबूत सामाजिक पहल थी। इस अवसर पर, चेंबर प्रदेश अध्यक्ष ने ”हमर हरियर छत्तीसगढ़” की उद्घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ के पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक लोकेश चन्द्रकांत जैन, प्रभारी-राजेन्द्र पारख एवं श्रीमती सोनिया साहू रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार- अरविंद जैन, अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चन्द्रकांत जैन, राजकुमार तारवानी, नरेन्द्र हरचंदानी, दिलीप इसरानी, सोनिया साहू, सुदेश मध्यान, राम पंजवानी, मंत्री-भरत पमनानी, अमर बरलोटा, राजेन्द्र पारख, भगवानदास (सोनू) साधवानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, लोकेश साहू, जितेन्द्र शादीजा, रवि सचदेव, नीलेश तारवानी, सांस्कृतिक प्रभारी- अनिल जोतसिंघानी, महिला चेम्बर कोषाध्यक्ष-नम्रता अग्रवाल, इंदिरा जैन, हेमल शाह, ऋचा ठाकुर, शीलम झुनझुनवाला, नीतु नंदवानी, अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल संचालक पुष्पकांत चन्द्राकर, समाज सेविका-कविता वर्मा, आयुर्वेदिक कालेज प्रोफेसर सुनीता जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here