Raipur crime news : हेरोइन सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 पेडलर्स गिरफ्तार

0
124

Raipur crime news : हेरोइन सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 पेडलर्स गिरफ्तार

रायपुर । थाना टिकरापारा में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में पेडलिंग करने वाले 08 पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करी सहित स्थानीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोइन, कई मोबाइल फोन, क्रेटा कार (CG/04/QH/7491), तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जब्त किए थे। जांच के दौरान स्थानीय नेटवर्क में हेरोइन सप्लाई करने वालों की जानकारी मिलने पर 08 पेडलर्स को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार पेडलर्स के पास से घटना में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले में अब तक 10 पेडलर्स सहित कुल 19 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार पेडलर्स के नाम

  1. मुजम्मिल खान उर्फ बाबा, निवासी ताज नगर, टिकरापारा, रायपुर
  2. छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु, निवासी महावीर नगर, राजेंद्र नगर, रायपुर
  3. रितुराज ठाकुर, मूल निवासी दरभंगा (बिहार), हाल हीरापुर, रायपुर
  4. हुसैन खान उर्फ मुर्गी, निवासी गोकुल नगर, टिकरापारा, रायपुर
  5. मोहम्मद फोरात अब्बास, निवासी मोमिन पारा, रायपुर
  6. शिशिर राय, मूल निवासी सागर (म.प्र.), हाल सुंदर नगर, रायपुर
  7. संतोष धनवानी, निवासी कटोरा तालाब, रायपुर
  8. सैय्यद आसीफ अली, निवासी नया पारा, रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here