शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. रितु श्रीवास्तव को मिला सम्मान

0
49

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. रितु श्रीवास्तव को मिला सम्मान

रायपुर। व्याख्याता (गणित) डॉ. रितु श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस 2025 के उपलक्ष्य में समाज की विभिन्न संस्थाओं — शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, वेंकटेश साहित्य मंच एवं पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन — द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

डॉ. श्रीवास्तव राज्य एवं जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षक हैं और कक्षा 10वीं की गणित की पाठ्यपुस्तक के लेखन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए उनका नाम छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा पुस्तक में प्रकाशित किया गया है। उन्हें एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा दो बार, होमी भाभा विज्ञान केंद्र (मुंबई), उदयपुर, भोपाल सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में राज्य प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया जा चुका है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर उनकी विशेषज्ञता के चलते उन्हें गुवाहाटी (असम) में आयोजित प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन के रूप में भेजा गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र निर्माण और ब्लूप्रिंट निर्धारण हेतु वे एनसीईआरटी दिल्ली में चयनित होकर छत्तीसगढ़ राज्य की नोडल प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की विषय समिति सदस्य होने के साथ ही राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) में समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय द्वारा सदस्य के रूप में भी नामांकित हैं।

सम्मान एवं पुरस्कार:

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान – 2017

मुख्यमंत्री द्वारा शैक्षणिक सामग्री निर्माण हेतु वर्ष 2014 एवं 2015 में सम्मान

IIHM हैदराबाद द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान – 2023

डॉ. श्रीवास्तव विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। साथ ही वे दूरदर्शन रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में नियमित रूप से विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल होती हैं और समाचार पत्रों में भी अपने आलेख प्रकाशित कर चुकी हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here