राजधानी रायपुर के जूक क्लब में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, आरोपियों की तलाश में पुलिस

0
160

राजधानी रायपुर के जूक क्लब में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, आरोपियों की तलाश में पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के जूक क्लब में हुई मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर बेरहमी से हमला करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अज्जू पांडे पर भिलाई निवासी पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर समेत कई युवकों ने हमला किया। बताया गया कि प्रखर चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का सगा भांजा है।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की कोशिश की और मारपीट के दौरान पिस्टल की बट का भी इस्तेमाल किया गया। CCTV फुटेज में आरोपी युवकों को पिस्टल और पंच से हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है।

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर समेत अन्य लोग फिलहाल फरार हैं, जबकि प्रेम वर्मा नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here