रायपुर में होगा मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2025 और भारत गौरव सम्मान अवार्ड्स का आयोजन

0
175

 रायपुर में होगा मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2025 और भारत गौरव सम्मान अवार्ड्स का आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर में 12 अक्टूबर 2025 को मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2025 और भारत गौरव सम्मान अवार्ड्स 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट और अवार्ड्स सेरेमनी माना जा रहा है।

आयोजक श्री जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है और 13 से 50 वर्ष आयु वर्ग के मॉडल, मेकअप आर्टिस्ट और गृहिणियां इसमें भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी, जिसमें 5 अलग-अलग राउंड्स के जरिए प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री महीमा चौधरी बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे। साथ ही ग्रूमर के रूप में सार्थक चौधरी (बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता) मौजूद रहेंगे। शो की मेजबानी कमल फुलवाड़ा (बॉलीवुड एवं टीवी अभिनेता) करेंगे।

आयोजकों ने देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here