जोन क्रमांक-09 में विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक, 15 हितग्राहियों को मिला आवास स्वीकृति पत्र
रायपुर। नगर निगम रायपुर के अंतर्गत जोन क्रमांक-09 के सभी वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जोन कार्यालय मोवा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वार्डों के विकास, स्वच्छता, लाइट, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए वार्डों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
बैठक में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप, जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, पार्षद मोहन साहू, देवदत्त द्विवेदी, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, सावित्री भरत धीवर, जयंत साहू, जोन आयुक्त प्रभारी सहित जोन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।


