राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, आरोपी अब तक फरार 

0
174

राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, आरोपी अब तक फरार 

रायपुर। राजधानी से लगे छछानपैरी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुलिस बल प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर व्यस्त था।

मिली जानकारी के अनुसार, छछानपैरी निवासी श्याम ध्रुव (41) शनिवार पूर्वाह्न अपने घर में मौजूद था। करीब सुबह 11:30 बजे गांव का ही संजय नेताम (45) चाकू लेकर उसके घर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके बदले में संजय ने यह वारदात की।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय नेताम मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात करीब 55 मिनट तक चली। शाम करीब 6 बजे मृतक के छोटे भाई कोमल ध्रुव (30) ने मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here