सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा शानदार एयर शो के लिए निःशुल्क बस सेवा

0
95

सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा शानदार एयर शो के लिए निःशुल्क बस सेवा

 

राज्योत्सव में पहुंचे अधिक से अधिक लोग, एयर शो का उठाएं आनंद: नवा रायपुर के लिए निःशुल्क बस सेवा आज और कल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 4 और 5 नवंबर 2025 को राजधानी रायपुर से नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल तक आम नागरिकों के लिए विशेष बस व्यवस्था की गई है। यह बसें नागरिकों को नवा रायपुर तक ले जाने और वापस लाने का कार्य करेंगी।

बसों का संचालन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाएगा। यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग राज्योत्सव के आयोजन में शामिल हो सकें।

बसें रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों — रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव बस स्टैंड, तेलीबांधा चौक, पचपेड़ीनाका, साइंस कॉलेज और कालीबाड़ी चौक — से उपलब्ध रहेंगी।

राज्योत्सव के दूसरे दिन 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा शानदार एयर शो का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य प्रदर्शन का आनंद लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here