रायपुर में शुरू हुई SPL (साहू प्रीमियर लीग), जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू ने किया भव्य उद्घाटन

0
89

रायपुर में शुरू हुई SPL (साहू प्रीमियर लीग), जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू ने किया भव्य उद्घाटन

 

रायपुर। युवा प्रकोष्ठ, शहर जिला साहू संघ, रायपुर द्वारा आयोजित SPL (साहू प्रीमियर लीग) का आज भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जोन 9 के अध्यक्ष गोपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अनोखे आयोजन की विशेषता यह है कि रायपुर शहर के 10 परीक्षेत्रों की टीमें आपस में दो दिवसीय रोमांचक मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबले 8 और 9 नवम्बर को खेले जाएंगे।

 

उद्घाटन समारोह में जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने कहा कि — “समाज के युवाओं में एकता, उत्साह और खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन वाकई सराहनीय है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के युवा, खिलाड़ी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here