भाभी के प्यार के बीच रोड़ा बनी मां को बेटे ने उतारा मौत के घाट

0
31

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार क्राइम की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। फिर भी क्राइम नहीं थम रहा है। नया मामला यूपी के बस्ती जिले का है। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला ये मामला बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कटनौली गांव का है। एक बेटे ने महज इसलिए अपनी मां की हत्या कर दी क्योंकि वह उसके और भाभी के प्यार के बीच रोड़ा बन रही थी। मां को दोनों के बीच चल रहे नाजायज संबंध के बारे में पता चल गया था। वह बार-बार इस नाजायज संबंध का विरोध करती थी।

यहां रहने वाली राधिका देवी 31 अगस्त को खेत में निराई करने गई थी। वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। खेत में जाने पर राधिका का खून से लथपथ शव मिला। उनके गले, पीठ और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। राधिका के हाथ भी साड़ी से बंधे हुए थे।

पुलिस ने घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अशोक से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। मगर, बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने मां की हत्या की बात कबूल कर ली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। राधिका के बेटे अशोक ने पुलिस को तहरीर दी कि मड़वा नगर के रहने वाले फुफेरे भाई अनिल कुमार ने मेरी मां की हत्या की है। पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू की। विवेचना में पता चला कि जिसके खिलाफ मृतक के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह घटना में शामिल ही नहीं है। पुलिस का शक उस समय यकीन में बदला, जब मृतक के बेटे अशोक ने अनिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here