करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिसकर्मियों को धमकी देने का आरोप

0
113

करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिसकर्मियों को धमकी देने का आरोप

रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत पर पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की है। उन पर पुलिसकर्मियों के घरों में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया, जब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिस जवानों को खुली धमकी देते हुए दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वीरेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद बनाया गया था।

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रायपुर पुलिस ने स्वतः सूमोटो कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ IPC की धमकी और अभद्र व्यवहार से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे प्रकरण पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिसकर्मियों को धमकाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अनिवार्य है।” गृहमंत्री ने यह भी कहा कि अपराधी चाहे किसी संगठन का पदाधिकारी ही क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा और ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here